Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

लोरमी महाविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

 लोरमी महाविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम मनाया गया 

लोरमी// राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में वार्षिक खेल उत्सव प्रतिस्पर्धा का आयोजन 2,3,4 फरवरी को तीनों संकाय के मध्य खेला गया। इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि    अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष खेल,साहित्यिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना हैं इसी के तहत महाविद्यालय में उक्त आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं  ने भाग लिया खेल उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के धुर्वे ने माता सरस्वती के पूजन वंदन के साथ राष्ट्र गान,स्वागत गीत के साथ प हुआ। प्राचार्य डॉ.एन.के ध्रुवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल के द्वारा शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास होता है। 

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अविनाश निर्मलकर ने बताया कि खेल उत्सव में क्रिकेट,वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन,शतरंज केरम, रस्साकसी,बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़,लंगड़ी दौड़ खेल शामिल थे। क्रिकेट पुरुष वर्ग में विज्ञान संकाय विजेता रहे जिसमें छत्रपाल, पृथ्वीराज,उत्तम,हर्ष खुमांशु,सत्यध्वज,लीलाधर,कमलेश,दुर्गेश, चंद्रकांत, राज,नंदकिशोर टीम में शामिल थे,100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार प्रथम, सुमित सिंह द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे, वहीं महिला वर्ग में संगीता पोरते प्रथम,नम्रता ध्रुव द्वितीय, नीलम ध्रुव तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल मिक्स में कला संकाय की टीम विजेता रही जिसमें दीपक साकत, तुलसी कैवर्त, कृष्ण कुमार जायसवाल, गिरधर कुंभकार, राहुल ,दिलीप टोप्पो ,टीम में शामिल थे। कबड्डी पुरुष वर्ग में कला संकाय की टीम विजेता रहे।जिसमें प्रशांत, राहुल, गिरधर कुंभकार, कृष्णधर ,दीपक साकत,दिलीप टोप्पो, वेद प्रकाश शामिल थे। बैडमिंटन महिला वर्ग में निधि साहू प्रथम,एकता डडसेना द्वितीय, पुरुष वर्ग में राज साहू प्रथम ,वेद प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज पुरुष वर्ग में दीपेश साहू प्रथम कमलेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, केरम महिला वर्ग में  एकता डडसेना प्रथम भूमिका साहू द्वितीय स्थान पर रही, वही मनोरंजनात्मक खेल में बोरा दौड़ में महिला वर्ग में वर्षा साहू प्रथम मिनाक्षी जायसवाल द्वितीय अंकिता ढीमर तृतीय स्थान पर रही। बोरा दौड़ पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार प्रथम हिमांशु द्वितीय सत्यध्वज तृतीय स्थान पर रहे,चम्मच दौड़ में महिला वर्ग में वर्षा रानी प्रथम चंद्रहासिनी जायसवाल द्वितीय ललित साहू,तृतीय स्थान पर रहे वहीं पुरुष वर्ग में राज साहू प्रथम प्रवीण अहिरवार द्वितीय भागवत कश्यप तृतीय स्थान पर रहे।लंगडी दौड़ में महिला वर्ग में मिनाक्षी जायसवाल प्रथम, प्रिया साहू द्वितीय,अंकिता तृतीय स्थान पर रही, लंगडी दौड़ पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार प्रथम भागवत कश्यप द्वितीय छत्रपाल तृतीय स्थान पर रहे। वही कुर्सी दौड़ में महिला वर्ग में पिंकी ध्रुव प्रथम, नीलम ध्रुव द्वितीय स्थान एवं कुर्सी दौड़ पुरुष वर्ग में गिरधर कुंभकार प्रथम, राज साहू द्वितीय स्थान पर रहे रस्साकशी (महिला वर्ग) में उन्नति पांडे, संगम कश्यप,संजना यादव,चंद्रहासिनी जायसवाल, वर्षा रानी,मंगेश ठाकुर,मानसी सोनी, अनामिका यादव,प्रियंका बंजारा,प्रिया साहू प्रथम रही, वहीं (पुरुष वर्ग) प्रभात कुमार, गिरधर कुंभकार, हामेश कुर्रे,गगन वैष्णव, कमलेश कुमार,गौरी शंकर,वेद प्रकाश,जितेंद्र,राज साहू प्रथम स्थान पर रहे।खेल के निर्णायक के रूप में प्रो  विवेक साहू,अविनाश निर्मलकर,प्रो अमित निषाद,डॉ. गंगा गुप्ता ,प्रो गुरुदेव निषाद,प्रो  मनीष कश्यप, प्रो महेंद्र पात्रे प्रो नितेश गढ़ेवाल,श्रीमती हेमा टंडन,डॉ.अर्चना भास्कर श्रीमती श्रेया श्रीवास्तव श्रीमती सुषमा डहरिया,श्री रवि कुशवाहा शामिल थे । इस दौरान डॉ.एस.के.जांगड़े, डॉ.एच.एस.राज, पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, प्रो.निधि सिंह, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल,पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू,सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ