Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

7 तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ एक्शन में 450 टेबलेट बरामद

 7 तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ एक्शन में 450 टेबलेट बरामद

राजनांदगांव। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली अल्फ्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 450 नग टेबलेट बरामद की गई हैं। दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 4 फरवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग का एक व्यक्ति महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली दवाइयां बेचने आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 10:30 बजे मौके पर दबिश दी। वहां एक बंद गुमटी के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद सात युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 450 नग अल्फ्राजोलम टेबलेट (वजन 48.06 ग्राम) बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 1350 रुपए है। पुलिस ने बिक्री के 840 रुपए नकद भी जब्त किए। कुल मिलाकर 2190 रुपये का सामान जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ ध्रुव (22, दुर्ग), तरण सिंह (24, राजनांदगांव), रितेश यादव (19, लखोली नाका, राजनांदगांव), प्रमोद बघेल (21, चिखली, राजनांदगांव), रोहण गायकवाड़ (22, चिखली, राजनांदगांव), प्रियांशु चौहान (22, चिखली, राजनांदगांव) और तारेश सिन्हा (19, लखोली नाका, राजनांदगांव) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नशीली दवाइयों, गांजा और अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ