Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

10 करोड़ की सौगात: मयाली–बगीचा पर्यटन परियोजना का भूमिपूजन, जशपुर बनेगा ग्लोबल टूरिज्म हब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10 करोड़ की सौगात: मयाली–बगीचा पर्यटन परियोजना का भूमिपूजन, जशपुर बनेगा ग्लोबल टूरिज्म हब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जशपुर// -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मयाली नेचर कैंप पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत टिकट कटाया और तीरंदाजी, गन शूटिंग, नेचर कैंप में साइकिलिंग और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल व साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों व उपस्थित युवाओं का उत्साह बढ़ाया। 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, उन्होंने कहा जशपुर जिले के पर्यटन विकास के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मयाली नेचर कैंप में भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा “आज मयाली के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई है। मयाली अब पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है और आने वाले समय में वैश्विक पर्यटन केंद्र बनेगा।” परियोजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जशपुर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इसे जशपुर के पर्यटन विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। और कहा कि मधेश्वर महादेव की पहचान अब केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ