मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान शुरू,मोहन मरकाम के अगुआई मे शुरू हुई पदयात्रा
कोंडागांव - केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा क़ानून मे किये जा रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस आक्रामक नजर आ रही है पिछले दिनों प्रेस वार्ता किया एक दिवसीय उपवास किया अब जाकर जनसंपर्क के माध्यम से गांव गांव तक पहुंच किसान मजदूर ग्रामीणों से रूबरू होकर आंदोलन के बारे मे विस्तार से बता रहे हैं।कोंडागांव जिले के सभी गाँवो मे मंडल स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव पहुंचने की योजना बनाकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे यह जनसंपर्क कार्यक्रम आहूत किया जायेगा जिसकी शुरुआत जिला मुख्यालय कोंडागांव मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम की अगुआई मे जोंन्दरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा के माध्यम से जन जन तक राहुल गाँधी मल्लिकार्जुन खड़गे के संदेश को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं मनरेगा बंद होने से मजदूरों को होने जा रहे नुकसान को बता रहे हैं।
जोंन्दरापदर, कुम्हारपारा, केवटी, डाढ़िया,फरसीपदर, बूढाकसा होते हुए मालाकोट पहुंची जहां पर साप्ताहिक बाजार मे घूम घूम कर कोंग्रेसियो ने पाम्पलेट बांटा वहीं मोहन मरकाम ने मनरेगा बचाओ संग्राम रथ जो बनाई गयी है उस गाड़ी के बोनट मे खडे होकर जनता को सम्बोधित करते विस्तार से बताया की भाजपा किस तरिके से जनता के हितों को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस की यूपीये सरकार के दौरान मजदूरों के हित मे बनाये गए मनरेगा क़ानून को खतम करने जा रही है।
पदयात्रा के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान,जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महामंत्री बाबा खान,संयुक्त महामंत्री भारत देवांगन, भंगी पटेल,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल,पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, चैनु मंडावी, सरपंच चीटू सोढ़ी,नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष भंवर कौशल, सहदेव पोयाम, सेवक दीवान, करन कोर्राम,श्रीमती फूलवती नेताम,श्रीमती पंचमी पटेल सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।















0 टिप्पणियाँ