परिवार मिलन समारोह के साथ कुनकुरी में सम्राट हेमू रौनीयार महिला विंग का हुआ गठन
कुनकुरी - ढोढ़ीडांड ईब नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को हुए रौनीयार समाज के परिवार मिलन समारोह व वनभोज कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग एकत्रित होकर सामाजिक कई मुद्दों पर चर्चा करने के साथ वनभोज का भी आनंद लिया गया।
सम्राट हेमू रौनीयार समाज द्वारा प्रदेश संगठन के दिशानिर्देशानुसार प्रति वर्ष 5 अप्रेल को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही महिला शक्ति को आगे लाने व महिलाओं के समुचित सामाजिक विकास हेतु महिला विंग का निर्माण किया गया।
समाज के अध्यक्ष श्री दीपक भोला गुप्ता जी नें बताया कि समाज कि महिलाओं को आगे लाने व उचित सामाजिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महिला विंग का गठन किया गया है जिसमें महिला विंग कि अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुरेखा गुप्ता निर्विरोध चुनी गयीं।
महिला विंग के सचिव के रूप में श्रीमती राजकुमारी गुप्ता का मनोनयन किया गया, वही उपाध्यक्ष स्वरुप श्रीमती सुनीता गुप्ता व श्रीमती बसंती गुप्ता चुनी गयीं, कोषाध्यक्ष व उप कोषाध्यक्ष स्वरुप में क्रमशः श्रीमती सरिता गुप्ता व श्रीमती रुम्पा गुप्ता सर्वसम्मती से चुनी गयीं।
मिली जानकारी अनुसार आने वाले भविष्य के लिए समाज द्वारा कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई,साथ ही कई खेल प्रतियोगिताए भी आयोजित कि गई जिसमें सभी वर्ग नें आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि बतौर जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी सम्मिलित हुए, उपाध्यक्ष -अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष - अयोध्या गुप्ता
सचिव व संचालक - नीरज गुप्ता
सहित चतुर्भुज गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, श्रवण गुप्ता, पवन गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, बसंत गुप्ता, रवि गुप्ता, पिंटू गुप्ता,गौरी शंकर गुप्ता, दिलीप गुप्ता,रामकुमार गुप्ता,नान्हू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता,समस्त मातृशक्ति, युवा वर्ग, बाल वर्ग आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।














0 टिप्पणियाँ