Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

कुनकुरी में कांग्रेस का सरकार पर सीधा हमला, मनरेगा और धान खरीदी में भारी गड़बड़ी का आरोप

 कुनकुरी में कांग्रेस का सरकार पर सीधा हमला, मनरेगा और धान खरीदी में भारी गड़बड़ी का आरोप

जशपुर,कुनकुरी// - कुनकुरी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गरीब मजदूरों और किसानों के हक के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कुनकुरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी श्रीमती जरीता जैतफलंग ने कहा कि मनरेगा योजना, जो गरीबों को रोजगार देने के लिए बनाई गई थी, वह अब सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। मजदूरों को न तो पर्याप्त काम मिल पा रहा है और न ही समय पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के चलते मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि धान खरीदी व्यवस्था भी पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुकी है। किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। “सरकार गरीबों और किसानों के हक के साथ खिलवाड़ कर रही है,” उन्होंने कहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व विधायक विनय भगत, प्रदेश महामंत्री आरती सिंह, महामंत्री महेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल और कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील सहित करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि मनरेगा और धान खरीदी में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर नहीं किया गया, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

कांग्रेस ने सरकार से दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ