Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

ग्राम मारंगपुरी में प्रतिभा का सम्मान,पुलिस बल में चयनित युवाओं व 10वीं टॉपर्स का हुआ भव्य अभिनंदन

 ग्राम मारंगपुरी में प्रतिभा का सम्मान,पुलिस बल में चयनित युवाओं व 10वीं टॉपर्स का हुआ भव्य अभिनंदन

गम्हरी// बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी में शनिवार को गौरव, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जब ग्राम के होनहार युवाओं के पुलिस बल में चयन एवं वर्ष 2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में ग्राम मारंगपुरी के युवा दुर्गेश वैध (बीएसएफ) एवं लोकेंद्र मरकाम (सीआरपीएफ) के पुलिस सेवा में चयन पर पूरे गांव ने गर्व और हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं, मिठाइयों और तालियों की गूंज के बीच दोनों जवानों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं की सफलता ने न केवल उनके परिवारों को, बल्कि पूरे ग्राम मारंगपुरी को गौरवान्वित किया है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा की भावना आज गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 की 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम संरपच रवि मरकाम व जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के वरिष्ठजनों ने कहा कि ग्राम मारंगपुरी निरंतर शिक्षा, अनुशासन और सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने चयनित पुलिस जवानों एवं मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में गर्व, उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना रहा, जिसने ग्राम मारंगपुरी की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ