Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम, अधिकारों व सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

 👉 जिले में 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान सम्पन्न

👉 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम, अधिकारों व सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16-दिवसीय लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन जन-जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

अभियान की शुरुआत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस से की गई, जिसका समापन मानवाधिकार दिवस पर हुआ। इस अवधि में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण पर आधारित कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी

अभियान के दौरान प्रतिभागियों को—

बाल विवाह रोकथाम,

घरेलू हिंसा,

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न,

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,

भारतीय न्याय संहिता 2023,

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023

के तहत महिलाओं को प्राप्त विशेष अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण हब, शक्ति सदन, सखी निवास, तथा She-Box, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम

अभियान के तहत

टेकापाल, मालाकोट, पलारी, बाजारपारा, लवलीहुड कॉलेज, पुलिस लाइन सहित विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र तथा प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

समापन समारोह में दिलाई गई शपथ

समापन कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम, गुड टच–बैड टच, पोषण, मोबाइल के दुष्परिणाम और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई।

रंगोली, मेंहदी, कविता, गीत एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेंद्र सोनी, संरक्षण अधिकारी श्रीमती सावित्री कोर्राम, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रीना सिंह, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती माधुरी उसेंडी, परामर्शदाता सुश्री ममता रॉय एवं श्री अनिल कुमार नायक, केसवर्कर श्री प्रेम कोगरे, तथा लवलीहुड कॉलेज के मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ