Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

जर्जर सड़क बनवाने में बड़े नेता व अधिकारियों के छुट रहे पसीने,कभी भी हो सकते हैं बड़े हादसे

 जर्जर सड़क बनवाने में नेता व अधिकारियों के छुट रहे पसीने,कभी भी हो सकते हैं बड़े हादसे 

मुंगेली/पथरिया- भले ही नगर पंचायत पथरिया को अस्तित्व में आए बरसों बीत गए हो पर विकास के मामले में अब भी शून्य है। नगर में देखा जाए तो चारों तरफ अव्यवस्था आसानी से देखी जा सकती है। खैर हम नगर पंचायत को दरकिनार कर यहां की सड़क व्यवस्था पर अपना ध्यानाकर्षित करते हैं। यहाँ की सड़क की बात करे तो मुख्य रूप से अटल चौक से सरगांव रोड़ जनपद पंचायत कार्यालय वाली सड़क प्राथमिकता देतें हैं। ये मार्ग नगर के सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है,क्योंकि इस मार्ग में अस्पताल, जनपद कार्यालय, महिला बालविकास खण्ड कार्यालय, तहसील व SDM कार्यालय सहित तमाम सरकारी विभाग का मुख्यालय स्थापित है। तो जाहिर है उक्त मुख्यालय से संबंधित अधिकारियों का भी आना-जाना होगा। साथ ही उक्त कार्यालयों में कार्यालयीन कार्यों को लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जिसकी वजह से उक्त सड़क पर काफी भीड़ भाड़ रहती है,वहीं उक्त सड़क सकरी व जर्जर है,कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं,जिन्हें मरम्मत की सख्त जरूरत है। स्थानीय नेता व अधिकारियों की माने तो उक्त सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। 

इसके बाद भी सड़क निर्माण तो दुर मरम्मत तक नहीं करा पा रहें,जबकि उक्त सड़क से रोजाना ही उच्चाधिकारीयों सहित जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है। इसके बाद भी उक्त सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण कराने में पसीने छुट रहें हैं तो,अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आम जनता की सेवा में कितने सक्रिय हैं।

ऐसा नहीं नगर पंचायत पथरिया दिग्गज नेताओं से अछूता है,यहाँ बड़े-बड़े नेता सहित मुख्यमंत्री सभाएं कर चुके हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक स्थानीय विधायक हैं,छत्तीसगढ़ की राजनीति में जिनकी तुंति बोलती हो ऐसे दिग्गज नेताओं के रहते क्षेत्र व नगर पंचायत पथरिया के विकास को लेकर सवाल उठना अपनेआप में सवाल खड़े कर रहें हैं। हाल में देखा जाए तो सांसद व विधायक(केन्द्रीय मंत्री व उप-मुख्यमंत्री) मुंगेली जिले से हैं साथ ही विभाग का प्रभार भी मिला हुआ है। इसके बाद भी विकास का न होना बड़े ही विडंबना की बात है। फिलहाल चुनाव नजदीक है,अब नेता व जनप्रतिनिधियां भी आम जनता से नजदिकियां बढ़ाते नजर आयेंगे। फिलहाल अब देखना होगा कि उक्त सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित संबंधित उच्चाधकारी गंभीरता दिखाते हैं या यूं ही नजरअंदाज कर दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ