Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

रायपुर मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में आग लग गई है।

 

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में आग लग गई है। इस आग की चपेट में आकर आस-पास में रखी हुई कुछ गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है। कॉम्प्लेक्स में आग लगातार बढ़ती जा रही है। आग लगने का कारण फ़िलहाल सामने नहीं आया है।

वहीं, जानकारी मिल रही है कि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉप्लेक्स की ऊपरी मंजिल में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बैंक के अंदर तक पहुंच चुकी है। फ़िलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ