Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

घूसखोरी में पटवारी सस्पेंड:खेत नामांतरण के लिए घरेलू नौकरानी से मांगे थे 20 हजार रुपए; पूर्व पटवारी ने भी लिए थे 3 हजार रुपए


घूसखोरी में पटवारी सस्पेंड:खेत नामांतरण के लिए घरेलू नौकरानी से मांगे थे 20 हजार रुपए; पूर्व पटवारी ने भी लिए थे 3 हजार रुपए

छत्तीसगढ़ के कोरबा में घरेलू नौकरानी से घूस मांगने वाले पटवारी दामोदर तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी पटवारी ने खेत नामांतरण के लिए महिला से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में स्थानीय विधायक ने SDM से जांच के लिए कहा था। फिलहाल पटवारी को पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उसकी जगह हल्का नंबर 8 के पटवारी शिवलाल भगत को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान क्षेत्र आश्रित ग्राम बोकरा मुड़ी निवासी मुन्नी बाई को अपने खेत का नामांतरण कराना है। इसके लिए उसने पसान तहसील में आवेदन किया था। मुन्नी बाई का आरोप था कि पटवारी दामोदर तिवारी ने उससे नामांतरण की एवज में 20 हजार रुपए मांगे हैं। इससे पहले वाले पटवारी विजय प्रताप सिंह को भी वह 3 हजार रुपए दे चुकी थी, लेकिन आज तक उसका नामांतरण नहीं हुआ।

जांच टीम ने आरोप सही पाए

स्थानीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने जानकारी मिलने के बाद SDM को सूचना और जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पोंडी उपरोड़ा SDM ने जांच के लिए टीम बनाई। टीम ने अपनी जांच में शिकायत सही पाई। उसकी रिपोर्ट के आधार पर SDM ने पटवारी दामोदर तिवारी को सस्पेंड कर दिया। आदेश में लिखा गया है कि पटवारी दामोदर तिवारी का कृत्य सिविल सेवा के आचरण के विपरीत मिला है। इसके चलते कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ