Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

छत्तीसगढ़ में शराब की दरें फिलहाल स्थिर, फुटकर कीमतों पर फैसला बाकी

 छत्तीसगढ़ में शराब की दरें फिलहाल स्थिर, फुटकर कीमतों पर फैसला बाकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी नवीन अधिसूचना के बाद प्रदेश में शराब की कीमतों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस संबंध में आबकारी विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्तमान में केवल देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर पर ड्यूटी दरें ही निर्धारित की गई हैं, जबकि फुटकर विक्रय दरों में वृद्धि को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, निर्धारित की गई ड्यूटी दरों में से अधिकांश मदिरा की दरें गतवर्ष के अनुसार यथावत रखी गई हैं। केवल चीप रेंज की शराब और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि आम उपभोक्ताओं पर अचानक किसी बड़े मूल्यवृद्धि का बोझ डालने की कोई मंशा फिलहाल नहीं है। 


 आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदिरा की फुटकर विक्रय दरें केवल ड्यूटी दरों के आधार पर तय नहीं होतीं। शराब की अंतिम कीमत कई घटकों पर निर्भर करती है, जिनमें मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी (वेयरहाउस) दर, अधिभार दर और अधोसंरचना शुल्क प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। इन सभी कारकों के समुचित निर्धारण के बाद ही फुटकर विक्रय मूल्य तय किया जाता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए रेट ऑफर, मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार दर एवं अधोसंरचना शुल्क से संबंधित प्रक्रिया अभी जारी है। जब तक इन सभी पहलुओं पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक शराब की खुदरा कीमतों में वृद्धि या कमी को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा। 
 अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव के आधार पर यह कहना सही नहीं है कि राज्य में शराब महंगी हो जाएगी। फुटकर दरों में संभावित बदलाव का आकलन सभी आर्थिक घटकों को जोड़कर ही किया जाएगा। गौरतलब है कि हर वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा नीति के तहत दरों की समीक्षा की जाती है। इस दौरान राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्व संतुलन बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं पर अनावश्यक भार न डालना होता है। यही कारण है कि इस बार भी अधिकांश मदिरा की ड्यूटी दरों को पूर्ववत रखा गया है। आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग की ओर से जब भी फुटकर विक्रय दरों को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उसकी विधिवत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल स्थिति यही है कि शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही वर्ष 2026-27 के लिए नई दरें लागू की जाएंगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ