Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

महतारी वंदन योजना: सिलाई और दुकान के साथ योजना का लाभ बना सहारा,उमरिया की रामफूल बाई बनी आत्मनिर्भर

 महतारी वंदन योजना: सिलाई और दुकान के साथ योजना का लाभ बना सहारा,उमरिया की रामफूल बाई बनी आत्मनिर्भर

मुंगेली, 04 फरवरी 2026//  शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनकर उभर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें अपने परिवार और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में पथरिया विकासखंड के ग्राम उमरिया की निवासी श्रीमती रामफूल बाई मौर्य सिलाई और छोटे से दुकान के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 01 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 

       रामफूल बाई मौर्य ने बताया कि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ घर पर सिलाई का कार्य भी करती हैं। इसके अतिरिक्त वे गांव में एक छोटी सी दुकान भी संचालित करती हैं। पहले सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अपने घरेलू खर्चों और छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कठिनाई होती थी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उनके लिए आर्थिक संबल प्रदान किया है। इस राशि से वे अब अपने सिलाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री खरीद पाती हैं और दुकान के लिए भी छोटे निवेश कर पा रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। रामफूल बाई का कहना है कि यह योजना महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सहायता साबित हो रही है। इससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के विकास में योगदान दे पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ