ग्राम सिलदहा में माताओं ने रखा कमरछठ व्रत,संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना
पथरिया// संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर ग्राम सिलदहा की माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ कमरछठ (हलषष्ठी) व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने बच्चों के दीर्घायु होने की मंगलकामना की।
ग्राम में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत का आयोजन किया और पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर माता शष्ठी देवी का वंदन किया। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए संतान की रक्षा और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
ग्रामवासी बताते हैं कि यह व्रत वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जाता रहा है, जिसे महिलाएं पूरे आस्था और विश्वास के साथ करती हैं।
0 टिप्पणियाँ