letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पूर्व सरपंचों की बल्ले बल्ले, शासकीय राशि पर कर रहे मौज... विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाल डकार गए सरपंच/सचिव

 पूर्व सरपंचों की बल्ले बल्ले, शासकीय राशि पर कर रहे मौज... विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाल डकार गए सरपंच/सचिव

मुंगेली// पूर्व सरपंचों की बल्ले-बल्ले... विभिन्न कार्यों के लिए राशि आहरण कर कार्य नहीं करवाने वाले पूर्व सरपंचों की तो मौज हो गई है। जिलें में कई ऐसे ग्राम पंचायत हैं जहां के सरपंच/सचिव विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर राशि आहरण करने के बाद कार्य अधुरे छोड़ दिए हैं या कार्य अप्रारंभ है। जिससे संबंधित पंचायतों का विकास बाधित तो हुआ है साथ ही शासकीय राशि का दुरूपयोग हो रहा है। कई पंचायत ऐसे हैं जिनकी शिकायतें प्रारंभ से होती रही है इसके बाद भी प्रशासन अब तक ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर रही है, जिससे संबंधित सरपंच/सचिवों के हौसले बुलंद हैं। और शासकीय राशि से मौज कर रहें हैं।       

शासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है इसके बाद भी भ्रष्टाचार चरम पर है। शासन ग्रामीण स्तर के विकास को लेकर करोड़ों रुपए खर्च करती है। परंतु कुछ भ्रष्ट जनप्रतिनिधि व निरंकुश प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के चलते उक्त राशि का बंदरबांट हो जाता है। ऐसे में विकास की कल्पना करना हवाई किले बनाने के बराबर होगी।    फिलहाल नये कार्यकाल को करीब छः महिना बितने को है वर्तमान सरपंच पूर्व में हुए विकास कार्यों को लेकर कुछ कर नहीं पा रहें क्योंकि पूर्व सरपंचों का हिसाब अब तक नहीं हो पाई है। जिसके चलते वर्तमान सरपंचों के हांथ बंधे हुए जबकि पूर्व सरपंचों द्वारा उक्त विकास कार्यों के नाम पर राशि निकाल ली गई है। इसके बाद भी उक्त सरपंचों के खिलाफ अब कार्यवाही नहीं हो पाई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन विकास कार्य को लेकर कितने गंभीर हैं। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन लोगों का हक मारकर उक्त सरपंचों को कब तक के लिए अभय दान देते रहेंगे।

  👉 बात करें जनपद पंचायत पथरिया की तो भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम पंचायत तरकीड़ीह नंबर 01 पर है जहां अतिरिक्त कक्ष,सीसी रोड़,कचरा शैडो,गौठान सहित अन्य जितने भी कार्य हुए स्तरहीन या निर्माण नहीं हुए हैं। जनपद क्षेत्र में गंभीरता से जांच की जाए तो ऐसे बहुत से मामले मिलेंगे जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ