अंबागढ़ चौकी में विराट 24 कुंडीय यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा
अम्बागढ़ चौकी// मनुष्य में देवत्व और धरती में स्वर्ग के अवतरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जन जागृति हेतु गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अंबागढ़ चौकी 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन क्रिकेट मैदान में अगामी 12 दिसंबर सेआयोजन किया जाना है।भारत पुनः विश्व गुरु बने,भारतीय सनातन संस्कृति की जीवनशैली को जन जन तक पहुंचाने एवं मानवीय गरिमा के तार तार होते समय जहां चोरी - डकैती, मार- काट लूट, घूसखोरी, बलात्कार,अन्याय जैसे कृत्य लोगों के सामान्य सा हो गया है वहीं आज लोगों में व्याप्त सामाजिक बुराई ऊंच - नीच छुआछूत ,कुरीति,,दहेज,फैशन परस्ती, महंगी शादियां,विकृत जीवन जीने के तरीके, अनास्था संकट जैसे भीषण स्थिति दूर करने व स्वयं को बचाने के गुरु अभियान "विचार क्रांति आभियान "कथ्य ध्येय वाक्य"हम बदलेंगे युग बदलेगा" को साकार करने सप्त आंदोलन- नारी जागरण,नशा उन्मूलन,पर्यावरण,स्वास्थ्य, शिक्षा आंदोलन , बाल संस्कार जैसे जन जागृति के द्वारा व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण का एक आंदोलन यज्ञीय कार्य के माध्यम से शारीरिक,मानसिक ,बौद्धिक कायाकल्प के लिए तथा आध्यात्मिक विकास हेतु आगामी 12 दिसंबर से 15दिसंबर तक विराट 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन क्रिकेट मैदान अंबागढ़ चौकी में किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूप रेखा
प्रथम दिवस 12 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा व देव स्थापना ।
द्वितीय दिवस 13 दिसंबर सुबह प्रज्ञा योग देव पूजन एवं यज्ञ हवन तथा विभिन्न संस्कार, दोपहर 2:00 बजे बाद प्रज्ञा पुराण कथा संध्या काल में भव्य दीप यज्ञ ।
तृतीय दिवस14 दिसंबर सुबह योग ध्यान प्राणायाम एवं यज्ञ हवन तथा दोपहर प्रज्ञा पुराण कथा शाम की बेला में विभिन्न वीडियो प्रदर्शनी।अंतिम दिवस सुबह पूर्णाहुति यज्ञ तथा विभिन्न संस्कार जैसे पुंसवन गर्भोत्सव,मुंडन, नामकरण,विद्याआरम्भ, विवाहआदि निशुल्क सम्पन्न कराए जाएंगे।
इस विशाल जन जागृति कार्यक्रम के लिए गायत्री परिजन शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी से जुड़े हुए परिजन अंबागढ़ चौकी क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम में जाकर पांपलेट, दीवार लेखन,पोस्टर, व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे हैं तथा सभी लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता एवं योगदान हेतु निवेदन कर रहे हैं ।समिति के द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के लिए चौकी नगर के व्यापारी प्रकोष्ठ कर्मचारियों सहित दूर दराज के गांव तक पहुंचकर लोगों आर्थिक ,शारीरिक, मानसिक रूप से सहयोग ,सहभागिता की अपील कर रहे है, क्योंकि यह विशाल और विराट कार्यक्रम है जिसमें विशाल जन समूह पहुंचने की कयास लगाएं जा रहे हैं जिसके व्यवस्था के बहुत सारे लोगों की जन सहयोग की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए युवा एवं धर्मशील भाई बहनों से आग्रह किया जा रहा है कि इस यज्ञ कार्य में अपना अर्थ व समय दान देकर अपने जीवन को ईश्वरी कार्य में लगाएं।
परिजनों ने यह भी बताया कि यह देव परिवार विश्व बंधुत्व की भावना से ओतप्रोत कार्य करता है। अतः बिना किसी जाति धर्म के सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को अपील किया जा रहा है कि यज्ञीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भागीदारी करें तथा इसकी सूचना आम लोगों तक पहुंचाएं।
0 टिप्पणियाँ