जरहागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभार MBBS डॉक्टर को दिलाने,कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार
आवेदन के अनुसार डॉ. श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं डॉ. अखिलेश बंजारे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के रूप में विगत 10 वर्षों से जरहागांव में पदस्थ हैं। जबकि एक पी.एच.सी. का प्रभारी सिर्फ एम.बी.बी.एस. डॉक्टर ही हो सकते है। वहीं डॉ. आकांक्षा तिवारी पिछले 6 माह से अपनी सेवा पी.एच.सी. जरहागांव में दे रही हैं जब उन्होंने आयुष्मान क्लेम करवाने एवं प्रभार देने की मांग कि तो इन्होंने अपने परिचित कांग्रेस नेता से यहां झुठा आरोप लगाकर दूसरे जगह अटैच करवाने के लिए शिकायत की,ताकि उनके प्रभार एवं आयुष्मान क्लेम में कोई अर्चन ना आये। आपको बता दें इसके पहले भी यहां पूर्व में पदस्थ आर.एम.ए. विजय लक्ष्मी जोगी के साथ भी ऐसा किया जा चुका है और उन्हें डरा धमका मुंगेली में अटैच करवा दिये हैं। वहीं जरहागांव को पी.एच.सी. से सी.एस.सी. बनने का आदेश जनवरी से आ चुका है परंतु आयुष डॉक्टर द्वारा आज भी पी.एच.सी. बनाके संचालित कर रहे हैं,ताकि उनके स्थान पर कोई दूसरे MBBS डॉक्टर की नियुक्ति न हो सके। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष वेदप्रकाश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभार MBBS डॉक्टर को दिलाने कलेक्टर से मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा के साथ ही एक MBBS डॉक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल सके।














0 टिप्पणियाँ