भेंट-मुलाकात : मुंगेली विधानसभा,जरहागांव पहुंचे सीएम भुपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा.....
योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने आपके बीच आया हूं। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया।
गर्मी के दिन में पानी गिर रहा है, इसमें पहली भेट-मुलाकात है, बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, सबका स्वागत है। भेंट-मुलाकात का उद्देश्य विधानसभा में जो योजना पास करते हैं,उसकी जमीनी हकीकत जानना है।
हमने किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की। उन्हें उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत कर अंतरिम राशि सीधे उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर, विधायक मुंगेली श्री पुन्नूलाल मोहले, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाएं :-
1. जरहागांव में नया कॉलेज खोला जाएगा।
2. जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा।
3. जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी।
4. नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।
5. मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा।
6. जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में होगा।
7. ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक का शाखा खोला जाएगा।
8. मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा।
9. जरहगांव पीएचसी का सीएचसी में होगा उन्न्यन।
10. ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
11. सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण।
12. ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा।














0 टिप्पणियाँ