यूथ डड़सेना कलार समाज समिति जरहागांव ने किया केबिनेट का विस्तार
जरहागांव - यूथ डड़सेना कलार समाज समिति जरहागांव केबिनेट का विस्तार करते हुए समाज के वरिष्ठजनों को विशेष सलाहकार ,संरक्षक मार्गदर्शक सहित समाजिक पदाधिकारियों मे युवा प्रकोष्ठ के पदों का को मनोनीत किया गया । जिसमें युवा प्रकोष्ठ के लिए कुलभूषण जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया वही युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल व रोहित जायसवा,युवा प्रकोष्ठ सचिव संदीप, कोषाध्यक्ष लोमेश जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल व मीडिया प्रभारी जलेश्वर जायसवाल को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन मनोज जायसवाल ने किया। क्रमवार सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में अपनी अपनी विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में समिति अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में एकजुटता,अखंडता लाने के लिए हम सभी को एक सूत्र में बंधकर कार्य करना होगा। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य कर हम सभी को हर क्षेत्र में विजय हासिल करना है। समिति कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल ने
आय व्यय का विवरण दिया।आभार प्रदर्शन समिति उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने व्यक्त किया। दौलत, कैलाश,संतोष,मनहरण जायसवाल जनपद प्रतिनिधि मनोज,माखन,
अजय,कुलभूषण,लोमेश,संदीप , रोहित,जलेश्वर,संतोष जायसवाल कांग्रेस जिला महामंत्री,ईश्वरी,रामधुन जायसवाल,जहाज जायसवाल,मुकु जायसवाल,संतोष झूले,राहुल, गोपाल जायसवाल,सुरती जायसवाल,श्याम लाल सहित सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।














0 टिप्पणियाँ