Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

5 आरआई बने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत,सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दी शुभकामनाएं

 5 आरआई हुए नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत,सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दी शुभकामनाएं

सरगुज़ा जिले में लंबे समय तक राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे 5 राजस्व निरीक्षकों को नायाब तहसीलदार के रूप में पदोन्नति मिली है। जिसके बाद अब ये नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। बिन्देश्वर प्रजापति, शुशील शुक्ला और संजय शर्मा को जहां सूरजपुर जिले में पदस्थ किया गया है तो वही भीमा सिंह को बलरामपुर और रामबिलाश मानिकपुरी को कोरिया जिले में पदस्थ किया गया है। लंबे समय तक सरगुज़ा जिले में अपनी सेवाएं दे चुके इन आरआई को कलेक्टर सरगुज़ा संजीव कुमार झा ने शुभकामनाये देते हुए इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर सरगुजा कलेक्टर ने कहा अंतिम छोर तक के व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होती हैं। आप सभी जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे मे आप लोगो की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं कि लोगों की समस्याओं को समझे और उनका जल्द से जल्द उनकी समस्या का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाये। हम में से कोई भी जिंदगी भर अधिकारी नहीं रहेगा। आप लोगों से कैसे मिलते हैं, उनसे कैसे बात करते है, लोग आप पर कितना विश्वास करते हैं, यही आपकी असली जमापूंजी है। जिस तरह आप सभी ने यहा अच्छा काम किया है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी अपने नए पद का भी उतनी ही निष्ठा के साथ नए कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और अधिकारी के रूप में उस जिले के लिए नजीर पेश करेंगे। ताकि लोग आपको आपके कार्यों के लिए जिंदगी भर याद रखें। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि कभी कभी कोई परीक्षा तुक्के से भी पास कर लिया जाता है लेकिन प्रमोशन सिर्फ मेहनती लोगों का ही होता हैं। आप सब राजस्व मामलों के जानकार आरआई से नायब तहसीलदार बनने पर मामलों के निपटारे में जहां तेजी आ सकेगी तो वही न्यायालयीन प्रकरणों का भी निपटारा तेजी से हो सकेगा। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, कार्यलय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा अधीक्षक अमित कुमार झा, तहसीलदार भूषण मंडावी समेत राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पदोन्नत आरआई ने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वाहन करने की बात भी कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ