Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

जलसंसाधन विभाग/लाईनिंग निर्माण की शिकायत कलेक्टर से करने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही अब कांग्रेसी आन्दोलन के मुड में....

धनगांव वितरक नहर में गुणवत्ताहीन लाईनिंग निर्माण की शिकायत कलेक्टर से करने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही,अब कांग्रेसी आन्दोलन के मुड में....

◆  जलसंसाधन विभाग द्वारा धनगांव वितरक नहर में चल रहे लाईनिंग कार्य की गुणवत्ता को लेकर किए शिकायत पर बिना स्थल निरीक्षण व जांच के कागजों में हुआ सुधार असल में देखा जाए तो अब भी धडल्ले से चल रहा स्तरहीन कार्य... 

आपको बता दें डी-2 से निकली धनगांव वितरक नहर में गुणवत्ताहीन  लाइनिंग निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की गई थी जिसे संग्यान में लेते हुए कलेक्टर राहुलदेव ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने सक्त निर्देश दिए थे। 

जिन पर संबंधित अधिकारी ने उक्त  नहर लाइनिंग में क्षतिग्रस्त स्लीपर को तोड़कर पुनः नया बनाये जाने की बात कही है। जहाँ  मौके पर पुनः जाकर देखा गया तो आज भी किसी तरह का कोई सुधार नहीं किया गया है। जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने एक बार फिर कलेक्टर को ग्यापन देने की बात कही है। इसके बाद भी विधिवत कार्यवाही नहीं होती है तो आगामी समय में उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।

कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हुआ पालन,न जांच हुई न कार्यवाही

उक्त मामले में कलेक्टर के निर्देशों का पालन नहीं किया बल्कि गलत जानकारी देकर भ्रष्टाचार पर परदा डालने का कार्य किया जा रहा है। जबकि कोई भी निर्माण कार्य,निपुण इंजिनियर सहित संबंधित निरिक्षण अधिकारियों की निगरानी में होती है। इसके बावजूद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी कर्मचारी की होती है। इसके बाद भी शिकायत कलेक्टर से होने के बाद महज कागजों में क्षतिग्रस्त स्लिपर की मरम्मत करने की कार्यवाही कागजों में की जाती है। जबकि उक्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई  कार्यवाही नहीं जा रही,जबकि गुणवत्ता पुर्ण कार्य कराने की जिम्मेदारी उक्त विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की रहती है। जिनके द्वारा समय-समय पर मौके में जाकर गुणवत्ता की जांच करनी होती है। परंतु सारी प्रक्रियाएं  महज कागजों में हो रही है। अब देखना होगा कि उक्त मामले में कलेक्टर किस तरह की कार्यवाही करते हैं। फिलहाल उक्त मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा आन्दोलन करने की बात कही जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की हिमाकत

मुंगेली जिला प्रारंभ से ही सांसद व मंत्रियों का गढ़ रहा है। मुंगेली जिले में  भुतपर्व मंत्री,सांसद व वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले,भूतपूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व सांसद व वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरूण साव और हाल में हुए लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री बने तोखन साहू का गृह जिला मुंगेली है। इसके बावजूद मुंगेली जिले में इस तरह से भ्रष्टाचार करने की हिमाकत की जा रही जिससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि संबंधित अधिकारी,कर्मचारी व ठेकेदारों के हौसले कितने बुलंद हैं।

रामचन्द्र साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव - नहर लाईनिंग निर्माण की गुणवत्ता हीनता को लेकर कलेक्टर से शिकायत की गई थी। जिस पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। खबर के माध्यम से जानकारी हुई थी कि उक्त क्षतिग्रस्त स्लिपर को तोड़कर पुनः नया बनाया गया है। जिसके बाद पुनः मौके पे जाकर देखा गया जहाँ पाया कि उक्त मामले में किसी प्रकार की कोई सुधार नहीं की गई है। जबकि पुरी लाईनिंग बीच-बीच से पुरी तरह धुल गई है और अभी भी स्तरहीन कार्य बदस्तूर जारी है। इस संबंध में कलेक्टर को एक बार फिर ग्यापन दिया जायेगा। इसके बाद भी विधिवत जांच कार्यवाही नहीं होती है तो आगामी समय में उक्त मामले को लेकर उग्र आन्दोलन किया जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ