letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

थाने में कबाड़ कारोबारी की ‘VIP खातिरदारी’ की तस्वीर वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

थाने में कबाड़ कारोबारी की ‘VIP खातिरदारी’ की तस्वीर वायरल, पुलिस पर उठे सवाल


बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक कबाड़ कारोबारी को थाने के भीतर कथित तौर पर विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में कारोबारी अकबर खान को कोनी थाना परिसर में आराम से बैठकर चाय पीते देखा गया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि आरोपी के साथ सामान्य आरोपियों जैसा व्यवहार नहीं किया गया। वायरल फोटो में कुछ पुलिसकर्मी भी आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ कारोबार को संरक्षण मिल रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक कबाड़ दुकान पर केवल धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले पर एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति को दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। पुलिस के अनुसार विवादित कबाड़ दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के बाद अब पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली चर्चा के केंद्र में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ