धारदार लोहे का कतता लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार
बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा / बम्हनीडीह थाना पुलिस ने अवैध रूप से धारदार लोहे का कतता रखकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना बम्हनीडीह पुलिस भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपरीडीह निवासी राजकुमार धनुवार (26 वर्ष) अपने पास धारदार लोहे का कतता रखकर मेन रोड के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार लोहे का कतता बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, पुनेश्वर आजाद, शिव भोला, रामकुमार कवर, सचेंद्र साहू, अमीर पैकरा तथा महिला आरक्षक ममता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।













0 टिप्पणियाँ