letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सार्वजनिक स्थान पर चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सार्वजनिक स्थान पर चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया


मुंगेली / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना सरगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू, हाथ का चूड़ा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई को बैतलपुर स्थित एक साइकिल दुकान में युवक पर चाकू से हमला किए जाने की शिकायत थाना सरगांव में दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन से बातचीत को लेकर आरोपी आदित्य बंजारे को पहले भी समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी ने आक्रोशित होकर गाली-गलौज करते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे पसली और सिर में चोटें आईं।

मामले में थाना सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य बंजारे (19 वर्ष), निवासी ग्राम कापा, जिला बेमेतरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ