letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 पाव देशी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BQ 8388 से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर अकलतरा से तरौद चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान बोरे से 90 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 16.200 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 7,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित यादव (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा तथा सत्यपाल नोरगे (26 वर्ष), निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 289/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक महेंद्र राज एवं शेष नारायण साहू की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ