letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सकरी पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा जब्त

सकरी पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा जब्त


सकरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.200 किलोग्राम गांजा और नकदी बरामद की है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंगपारा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान शांति नगर निवासी 22 वर्षीय करुणा वर्मा को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से लगभग 9 हजार रुपए कीमत का गांजा और बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में लागू बीट सिस्टम के जरिए लगातार अवैध नशे और शराब कारोबार से जुड़ी सूचनाएं मिल रही हैं। इसी के आधार पर सकरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ